{"_id":"5ba15a0f867a557eaa4ddcae","slug":"101537301007-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने फल और सब्जी के स्टॉल लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने फल और सब्जी के स्टॉल लगाए
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को फल सब्जियों का स्वस्थ जीवन में महत्व विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न फल और सब्जियों से मिलने वाले स्वास्थ्य उपयोगी अवयवो, विटामिंस आदि के बारे में चर्चा की।
आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ज्ञान वर्धक होता है। इस में कक्षा छह की अदिति और राशि ने सेहत का ख्याल रखने के लिए अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों से भरपूर फलो का सेवन करने का संदेश दिया। कक्षा सात की ख़ुशी और वंशिका ने आंख की रोशनी बढ़ाने के लिए अंगूर व पपीता, चर्म रोगों से बचने के लिए अमरूद तथा दांत मसूड़ों की तकलीफ के लिए संतरे का सेवन करने की जानकारी दी। कक्षा आठ से शगुन और पलक ने शाकाहार को स्वस्थ जीवन का आधार बताकर विभिन्न फलो में विद्यमान विटामिंस के स्रोत की जानकारी दी। कक्षा नौ से साक्षी और निकेता ने विभिन्न सब्जियों का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले अवयव की जानकारी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने फल सब्जियों को काटकर सलाद के रूप में प्रदर्शित किया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।