{"_id":"5b8d8e1542c79246361b2919","slug":"101536003605-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली गिरने से युवक की मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पिछले दो दिन से रुक रुक कर चल रही बारिश सोमवार को भी जारी रही। इससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। रंछाड़-बामनौली मार्ग पर बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े युवक पर बिजली गिर गई, हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बामनौली में बिजली गिरने से घरेलू उपकरण फुंक गए। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण देहात क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई है।
सोमवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। बड़ौत और इसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई, इससे सड़के जलमग्न हो गई। शहरों की कॉलोनियों में जलभराव हो गया। गांव में घरों तक पानी पहुंचा। सरूरपुर, खेड़की, रटौल, मलकपुर समेत दर्जनभर से अधिक गांव ऐसे हैं, जिनमें ग्रामीणों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। दोपहर बाद रहतना गांव निवासी कमल कश्यप (19) पुत्र सुनील कश्यप अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत जा रहा था। रंछाड-बामनौली मार्ग पर बारिश के दौरान तीनों अलग-अलग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान कमल पर बिजली गिर गई, इससे हादसे में उसकी मौत हो गई। दोनों साथियों ने परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बासौली गांव में सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम पर बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए। गोदाम पर बैठे पांच-छह लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। मैनेजर बिजेंद्र पंवार ने बताया कि बिजली गिरने के कारण गोदाम की छत में दरार आ गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
दोघट। चौगामा क्षेत्र में दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया। क्षेत्र के तमाम गांवों में सड़कें पानी में डूब गई। बारिश का पानी घरों में घुस गया। ग्रामीण पूरे दिन घरों से पानी निकालते रहे। बामनौली गांव में बिजली गिरने से एक दर्जन घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। जिस कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बिजली से नरेश डायरेक्टर, संजीव कुमार, सोनू, गजेंद्र, सुभाष, डॉ. जवाहर समेत कई लोगों के घरों में रखे टीवी, इंवर्टर, फ्रिज, बैट्री आदि उपकरण जल गए। इसके अलावा पर कई जगह बिजली गिरी। इससे लोगों को काफी नुकसान हो गया।