{"_id":"5b84544642c79246773eb142","slug":"101535398982-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर बालिका वर्ग में गाधी गांव की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर बालिका वर्ग में गाधी गांव की टीम जीती
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कई स्कूलों की बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। क्रीड़ा अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में बली और गाधी के बीच पहली कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें गाधी की टीम विजय रही। जूनियर बालक वर्ग में नवजीवन इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला की टीम ने डीएवी इंटर कॉलेज को तीन अंक से हराया।
मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच के लिए सीनियर बालिका वर्ग में मनीषा, साक्षी, स्वाति, रिंकी, अर्षि, आरती, पायल, सना, शिखा, शीतल, रिया, काजल, तनु, आयुषि, सब जूनियर बालिका वर्ग में नेहा, आंचल, आरती, नेहा, पूजा, दीपा, सिया, बंशिका, ज्योति, मोनिका, गरिमा का चयन किया। सीनियर बालक वर्ग में जुबैर राणा, शोभित, आकाश, विक्रांत, सौरभ, बुढेड़ा, अंतोषित, संदीप, प्रवेश, लीले, विकास का चयन किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अजय, मोनू, समीर, सुलेमान, अनुराग, देवेंद्र, खुशांत, सौरभ, अखिल, अक्षय, स्वेतकेतू, राशिद का चयन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता 28 अगस्त को डीएवी इंटर कॉलेज में होगी। मुख्य अतिथि डीआईओएस रहेंगे। तेजपाल प्रधान, संजीव शर्मा, संजीव, मूलचंद, त्रिलोक चंद, अजयवीर सिंह, विकास मानव, हरिओम शर्मा, कुशल चंद, शैलेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, राजेश सरोज, सुरेश, सुरेंद्र कुमार, निगम, आशीष का सहयोग रहा।