{"_id":"5b71dc4d42c79246734f1201","slug":"101534188621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के डिग्री कॉलेजों मेें तैनात प्रोफेसरों ने सातवें वेतन आयोग लागू न होने के विरोध में सोमवार को कार्य बहिष्कार रखा।
जेवी डिग्री कॉलेज मेें कार्य बहिष्कार पर रहे शिक्षकों ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में देरी हो रही है। इसके चलते कार्य बहिष्कार किया गया। उनका कहना था कि डिग्री शिक्षकों को छोड़कर लगभग अन्य विभागों में सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल चुका है। 60 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है। इसके चलते शिक्षण कार्य सही ढंग से सूचरु नहीं हो सका। अध्यक्षता डा. अरविंद कुमार ने की। संचालन डा. जोगेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अरुण सोलंकी, डा. अशोक चौधरी, डा. नरेंद्र सिंह, डा. प्रताप चौधरी, डा. जीपी सिह, डा वीके द्विवेदी, डा. श्याम किशोर का योगदान रहा। धरने के बाद पूर्व प्राचार्य डा. सुखपाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें डा. डीसी मौर्य के नेतृत्व मेें काफी संख्या में एकत्रित हुए और इसी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। डा. महेश कुमार मुछाल, डा. विनोद कश्यप, डा. किरण गर्ग, डा. गोविंद, डा. केजी पांडेय आदि शामिल रहे।