{"_id":"5b5cc9184f1c1bc57a8b70b4","slug":"101532807448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई स्थानों पर मकान गिरे, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई स्थानों पर मकान गिरे, कई लोग घायल
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले चार दिन से चल रही बरसात अब लोगों के लिए आफत बन गई है। शहर हो या फिर गांवों चारों तरफ जलभराव ही जल भराव है। शनिवार को भारी बरसात होने के कारण नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों मेें मकान गिरने की सूचना मिली है। कई जगहों पर मकान गिरने से कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। इनका एक निजी अस्पताल मेें इलाज कराया जा रहा है।
पिछले चार दिन से चल रही बारिश के कारण अब पानी निकासी की व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नगर में बारिश होने से गांधी रोड, नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बिनौली रोड सहित दुकानों में पानी भर जाने से लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समय नगर के मुख्य मार्गों पर एक से दो फुट तक गंदा पानी भरा हुआ है। पूरा शहर जलमग्न हो चुका है। इसके अलावा बावली, मलकपुर, हिलवाडी आदि सहित कई गांवों मेें भी जल भराव की समस्या से लोग अजीज दिखाई दिए। चौबली गांव मेें बारिश के चलते रविंद्र पुत्र रामेश्वर का मकान बीती रात्रि अचानक गिर गया। इसमेें सो रहे रविंद्र व उसकी पत्नी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंचकर उन्हें बामुश्किल निकाला। उधर नगर के वार्ड नंबर 24 में रिहाना पत्नी रोजुदीन का कच्चा मकान गिर गया। इसके अलावा कई गांवों मेें कच्चे मकानों के गिरने की सूचना भी मिली, लेकिन अभी तक उनकी पुष्टि नहीं हुई है। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा सभी सचिवों को गांव जाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं, लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
गहरे-गहरे गड्ढों में सड़क तब्दील
बड़ौत। पिछले चार दिन से बरसात होने के कारण नगर और क्षेत्र के मुख्य मार्ग गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो गए। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बने गहरे गड्ढों में आए दिन वाहन चालकाें के साथ हादसे हो रहे हैं। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इसके अलावा बड़ौत-छपरौली, बड़ौत-बिनौली रोड भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क टूटने से लोगों को सफर दोगुना समय में हो रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।