फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूरणपुर नवादा भागोट मार्ग पर नौ खंभे झुके, परेशान

पूरणपुर नवादा भागोट मार्ग पर नौ खंभे झुके, परेशान

Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पूरणपुर नवादा भागोट मार्ग पर नौ खंभे झुके, परेशान
चांदीनगर (बागपत)। पूरणपुर नवादा-भागोट मार्ग पर हाई वोल्टेज की लाइन के नौ खंभे झुके हैं। बिजली के तार लटक जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले तेज आंधी आई । इसमें पेड़ टूटकर गिर गए और जमीन पर लगे विद्युत निगम विद्युत खंभे भी झुक गए थे। पूरणपुर नवादा और भागोट मार्ग पर 33 हजारी की हाईटेंशन लाइन के खंभे काफी नीचे झुके हैं। इससे किसानों में दहशत का माहौल है। शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम अनजान बना बैठा है। किसान और वहां से गुजरने वाले लोग में भय का माहौल बना हुआ। निगम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। बिजेंद्र, राजीव, ओमपाल, जितेंद्र, हरबीर सिंह, गजेंद्र, शिवकुमार, सुनील, हर्ष ने खंभे ठीक कराने की मांग रखी। दूसरी तरफ एसईएन राजीव कुमार आर्य ने बताया कि भगौट में आंधी से खंभे नीचे मुड़ गए हैं यह मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द कर्मचारियों को भेजकर उन्हें सही करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed