{"_id":"5af9e7934f1c1be3408b55aa","slug":"101526327187-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने किया सरेंडर, जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने किया सरेंडर, जमानत
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा छपरौली में मारपीट के मामले में आरोपी भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अदालत से उसे जमानत मिल गई।
एक सप्ताह पहले छपरौली कस्बे में एक किशोरी के घर पर चिट्ठी फेंकी गई थी। किशोरी के परिजन चिट्ठी भेजने वाले युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने आरोपी की हिमायत की और पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट कर दी थी। किशोरी के परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया । दूसरे पक्ष की तरफ से किशोरी के पिता और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चिट्ठी फेंकने वाले आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मारपीट और धमकी के मामले में फरार चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अक्षय खोखर ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सुनवाई के बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। उधर, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा और सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एडीएम लोकपाल सिंह से मिले। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। चेतावनी दी कि भाजपा का विरोध करेंगे। इस दौरान पंकज शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।