{"_id":"5adce5964f1c1b350a8b5f26","slug":"101524426134-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ईख जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से ईख जली
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जागौस गांव मेें शनिवार की रात में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किसान की चार बीघा फसल जल गई। पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पीड़ित किसान गोपी चंद जागौस गांव का रहने वाला है। उसके खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन जर्जर है। वर्ष 2005 में भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी 14 बीघा ईख जल गई थी। इस दौरान आग को बुझाते वक्त उसका बेटे अनुज उर्फ डिम्पल झुलसा था, बाद में उसकी मौत हो गई थी। तभी से पीड़ित किसान गोपी चंद विद्युत निगम के अफसरों से लाइन को बदलवाने की मांग कर रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब शनिवार की रात में लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। बाद में कुछ लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रदर्शन में ईश्वर, रामकिशन, विकास, सुभाष, लक्की, राजू प्रधान, विनेश, सतीश, नरेश, सुरेश आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा ने कहा मौके पर अवर अभियंता को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।