{"_id":"5ace62374f1c1b1a3d8b4a2e","slug":"101523474999-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब और बड़े चौधरी की नीतियां एक जैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब और बड़े चौधरी की नीतियां एक जैसी
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा आजादी के 70 वर्ष बाद भी दलितों पर हर 18 मिनट में अत्याचार का मामला सामने आता है। उन्होंने कहा हिंसा में दलितों पर लगाए गए मुकदमों को ससम्मान वापस किए जाना चाहिए। उन्होंने कहा बाबा साहेब और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियां आम आदमी के लिए थीं।
रालोद कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ता की बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का गठन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी/ एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खजूरी ने कहा दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए। रालोद में प्रत्येक वर्ग का सम्मान है। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर दोनों की नीतियों में समानता थी। दोनों नेताओं ने दबे कुचले, पिछड़े, अल्पसंख्यक और दलितों के लिए कार्य किया।
उन्होंने बताया 14 अप्रैल को खेकड़ा की जाटव चौपाल में बाबा साहेब की 127वीं जयंती मनाई जाएगी। हरबीर सिंह एडवोकेट, डॉ. वीरेंद्र तेजान, पूर्व एसडीओ धर्म सिंह को तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। गठीना ने बताया कि पूर्व एसडीओ धर्म सिंह को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। ओमबीर ढाका और वीरेंद्र तेजान ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। संचालन ओमबीर सिंह तोमर ने किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, नवाब अहमद हमीद, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, राजू तोमर सिरसली, डॉ. सुशील कुमार, सुबोध राणा, वीरेंद्र तेजान, अजहर खान, सुरेश कौशिक, आशीष गौड़, सचिन प्रजापति, जाहिद खान, जग मेहर पंवार, ब्रजमोहन शास्त्री, उस्मान, अब्दुल सत्तार, सुनील आदि मौजूद रहे।