{"_id":"5abd392b4f1c1bf5618b4692","slug":"101522350379-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
महावीर जयंती पर बृहस्पतिवार को बरनावा में ज्ञान सागर गुरुकुल के बच्चों ने जनजागरण रैली निकाली। दूसरी तरफ बिनौली में भी भंडारे का आयोजन किया।
रैली का शुभारंभ गुरुकुल संस्थापक बह्मचारी अतुल भैया ने गुरुकुल परिसर से झंडी दिखाकर किया। रैली बड़ौत मेरठ, दाहा मार्ग व पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस गुरुकुल परिसर में जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों ने तख्तियों, बैनर और नारों के माध्यम से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने और प्रेम सौहार्द से रहने का ग्रामीणों से अपील की। इसके बाद महावीर दर्शन पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान गीता टंडन, पूनम जैन, राखी जैन, मुकेश जैन, विकास जैन आदि रहे। बिनाली में कुंद कुंद युवा संघ ने मैन बाजार एवं मदर स्कूल में भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों को हलुआ वितरित कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान गौरव जैन, राहुल जैन, पीयूष जैन, सत्यप्रकाश गोयल, सचिन जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, पारस जैन, अश्वनी कुमार, सुधीर आदि रहे।