{"_id":"5abd38164f1c1bca618b46b6","slug":"101522350102-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ी गांव में युवाओं ने खुद की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ी गांव में युवाओं ने खुद की सफाई
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी में समस्याओं का अंबार है। सफाई व्यवस्था चौपट है। गालियों में जलभराव होने लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को गांव के युवाओं ने खुद सफाई का बीड़ा उठाया। गली से गंदा पानी निकाला गया। युवाओं ने कहा कि गांव में समस्याओं का अंबार है। तालाब की गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस है। प्रधान ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया तो युवाओं ने खुद ही सफाई करने का बीड़ा उठा लिया है। खालिद, प्रमोद, मनोज, अमित, बीरसेन हवलदार, कृष्णपाल ने बताया कि समस्याओं को लेकर वह जल्द केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला जाएगा, क्योंकि उनका गोद लिया हुआ गांव है। उन्हें गांव की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन