{"_id":"5ab008654f1c1bb7758b6528","slug":"101521485925-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में शराब की 95 दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में शराब की 95 दुकानों का आवंटन
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में लाटरी से शराब के ठेकों का आवंटन किया गया। जिले के नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा की देखरेख में प्रक्रिया कराई गई। जिले में 95 ठेके छोड़े गए। 61 ठेकों के लिए 26 मार्च को दोबारा से लाटरी होगी।
शराब की दुकानों का आवंटन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन के बाद सोमवार को जिले में देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकान के ठेके लिए लाटरी निकाली । प्रदेश के प्रमुख सचिव और जिला नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा की निगरानी में ठेके छोड़े गए। जिला आबकारी अधिकारी राम उजागिर मौर्य ने बताया कि देसी के लिए 42, अंग्रेजी के लिए 26 और बीयर दुकान के लिए 27 लोगों का चयन हुआ है। इसके अलावा 57 देसी, 12-12 बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान के लिए 26 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। फिलहाल में 95 दुकानें पर अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकानें संचालित के जाएगी। इस दौरान डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्न पूर्णा गर्ग मौजूद रहीं। उधर, प्रक्रिया के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आवेदकों की भीड़ लगी रही।