{"_id":"5aac0c764f1c1ba2238b5934","slug":"101521224822-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"674 परिषदीय विद्यालयों में 66019 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
674 परिषदीय विद्यालयों में 66019 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
674 परिषदीय विद्यालयों में आज से होगी परीक्षा
बागपत। जिले के 674 परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो जाएगी। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 66019 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
शनिवार से जिले के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में परीक्षा शुरू हो जाएगी। जिसकी तैयारियां बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली है। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 53441 छात्र-छात्राएं, जूनियर हाईस्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 12578 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। समय पर परीक्षा शुरू होगी। चेतावनी दी गई है कि परीक्षा में किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि 674 विद्यालयों में परीक्षा शुरू होगी। इसमें 483 प्राथमिक, 191 जूनियर हाईस्कूल और दो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शामिल हैं।