{"_id":"5aa97fc24f1c1bb6758b567b","slug":"101521057730-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों का राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों का राशन डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में हो रही राशन डीलरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने और जनता के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर नगर के सभासदों ने तहसील में प्रदर्शन किया और आपूर्ति अधिकारी का घेराव कर खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
नगर के काफी संख्या में सभासद तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बड़ौत के समस्त 25 वार्ड में राशन डीलरों द्वारा आयेदिन कालाबाजारी की जा रही है। इसे रोका जाए, वहीं नगर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड के हिसाब से कोटा शासनादेश के अनुसार अधिकृत किया जाए और कोटे को वार्ड के अंदर ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान लगाई जाए। उनका यह भी कहना था कि आए दिन उन्हें लोगों से शिकायत मिल रही है कि राशन डीलरेां द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और वे नियमों का खुला उल्लंघन कर राशन वितरण करने के समय पर वितरित नहीं करते और कालाबाजारी की जा रही है। एक या दो दिन के बाद ही राशन की समक्ष सहकारी सस्ते गल्ले की दुकानें बंद कर दी जाती है। उपभोक्ताओं द्वारा राशन डीलर से पूछे जाने पर वह मारपीट और गाली-गलौच पर आमदा होता है। उन्होंने कहा आपूर्ति विभाग द्वारा अधिकतर राशन डीलरों की मिलीभगत से अपात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर आपूर्ति अधिकारी का घेराव किया और खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस में सभासद इरफान मलिक, नगेंद्र तोमर, नरेंद्र सिंह, अमित राठी, कालूराम रूहेला, योगेश कुमार, श्योराज सिंह, जाहिदा, हरेंद्र मुखिया, अनुज जैन, ललित कुमार जैन आदि रहे।