{"_id":"5a97035f4f1c1bca798bc591","slug":"101519846239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। ग्रामीण एवं पर्यावरण संस्था के कार्यालय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया । जिला विकास प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने बताया कि इस समूह में नियमित बैठक करें। लेनदेन बैंक के माध्यम से करें स्वयं सहायता समूह से अपना विकास होगा। पिलाना ब्लॉक से संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने स्वयं सहायता समूह के पांच सिद्धांतों को बताया। समूह को गांव में प्रशिक्षण देकर रोजगार परक बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सचिव श्री कृष्णपाल सिंह जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया । इसमें नाबार्ड एवं जन कल्याण संस्था वह ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सहयोग रहा। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश यादव, सिंडिकेट बैंक डोला के प्रबंधक एके सिंह, ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता बागपत के एसके जैन, विद्या साक्षरता के सूरज प्रकाश, जन कल्याण संस्था मेरठ के परियोजना प्रबंधक ऋषि पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन