फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार दिन से तौल बंद होने से किसान हुए परेशान

चार दिन से तौल बंद होने से किसान हुए परेशान

Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से तौल बंद होने से किसान हुए परेशान
चांदीनगर (बागपत)। नंगला बढ़ी गांव में चार दिनों से गन्ना तौल नहीं हो रही है। सर्द रातों को क्रय केंद्र पर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। रोड पर जाम लग गया है। शिकायतों पर अफसर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नंगला बढ़ी गांव में तौल केंद्र पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि मोदी मिल का तौल केंद्र लगा हुआ है। चार दिनों से तौल बंद है। मिल के खराब होने की जानकारी मिली है। गन्ना की बोगियां क्रय पर खड़ी हुई है। असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी में रात में क्रय केंद्र पर बीताने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के सुखपाल की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई है। खेतों में गन्ना सूखने लगा है। पहले दाम कम मिला है, ऊपर से मिलों द्वारा परेशान किया जा रहा है। अफसरों का उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है। कृषकों ने अन्य किसी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ने की व्यवस्था की मांग की। सुखबीर, जयप्रकाश, नरेंद्र, कंवरपाल, सुखपाल, रामबीर, महिपाल, बीरपाल, विजयपाल, गोपीचंद, प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed