{"_id":"5a4a8e744f1c1b8d698c4f3f","slug":"101514835572-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में विकास पर खर्च होंगे तीन करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में विकास पर खर्च होंगे तीन करोड़
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया।
सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। ईओ ललित कुमार आर्य के संचालन में हुई बैठक में सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, जल निकासी एवं सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए। इसके अतिरिक्त आदर्श नगर योजना, दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, कान्हा पशु आश्रय योजना में भी प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। इसमें सभी सभासदों से अपने - अपने वार्ड के विकास कार्यों की लिस्ट पेश करने के कहा । कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाने एवं कस्बे में घर-घर शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया । इसमें पूनम, ममतेश, प्रवेश, राजीव कुमार, बाबूराम, राहुल, बिंदर, संजीव राठी, राजपाल, रामबीरी, सोहनवीरी, राहुल आदि सभासद उपस्थित रहे।