{"_id":"5a42a39b4f1c1b95188bc202","slug":"101514316699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तार टूटा, संविदा कर्मचारी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तार टूटा, संविदा कर्मचारी झुलसा
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर हाईटेंशन तार टूटा, छूने
पर संविदा कर्मचारी झुलसा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। तार टूटने से हाईवे पर जाम लग गया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे संविदा कर्मचारी ने तार उठाने का प्रयास किया तो करंट से झुलस गया। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
संविदा कर्मचारी सुभाष बुढेडा गांव का रहने वाला है। बीती रात उसे सूचना मिली कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भीषण जाम लग गया है। लोग हंगामा कर रहे है। हाईवे पर पड़े टूटे तार को उठाने लगा तो अचानक करंट लगने से वह झुलस गया। सुभाष के साथ आए कर्मचारियों में विनय, पीतम और राहुल ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, संविदा कर्मचारी के झुलसने के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों के न पहुंचने पर कर्मचारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने संविदा कर्मचारी के लिए मुआवजे की मांग की। एसडीओ गोपाल का कहना था कि जेई आलोक को मौके पर भेजा गया है। ठेकेदार से बातचीत कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।