{"_id":"5a244f8a4f1c1b95188b7c4d","slug":"101512329098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दे रही है खादी और ग्रामोद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दे रही है खादी और ग्रामोद्योग
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा आयोग ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा खादी और ग्रामोद्योग ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों लोगों को रोजगार दे रहा है।
वे रविवार को बावली रोड पर खादी ग्रामोद्योग भवन के उद्घाटन के उपरांत एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री रोजगार सर्जन कार्यक्रम योजना के तहत 422 ग्रामोद्योग इकाइयां जनपद के विभिन्न हिस्सों में बैंक द्वारा वित्त पोषित की गई है। इन इकाइयों को भारत सरकार द्वारा 1331.97 लाख मार्जिन मनी अनुदान के रूप में प्रदान की गई है और इनके द्वारा 3650 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खादी कार्यक्रम के तहत जनपद बागपत में पांच खादी संस्थाएं कार्यरत हैं। इन संस्थाओं ने 352.57 लाख के खादी वस्त्रों का उत्पादन एवं बिक्री की।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के जोनल कमेटी के सदस्य जयप्रकाश तोमर ने बताया जनपद में 1700 बुनकरों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2016-17 में जनपद के 40 कुम्हारों को विद्युत चलित चाक कार्य करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें निशुल्क विद्युत चलित चाक दिए हैं। इस मौके पर बड़ौत के विधायक केपी मलिक ने कहा क्षेत्र खादी से पहले से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से खादी एवं ग्रामोद्योग की बिक्री में वृद्धि कराने का आह्वान किया। इससे पूर्व आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना, जोनल कमेटी के सदस्य जय प्रकाश तोमर, विधायक केपी मलिक ने खादी ग्रामोद्योग भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय कार्यालय मेरठ के उप निदेशक आरए बुनकर भी मौजूद रहे। संचालन विक्रम सिंह ने किया। इसमें नरेश पाल, देवेंद्र कुमार, एसके वर्मा, सुरेंद्र पाल आदि रहे।