{"_id":"5a244f894f1c1b686a8b744e","slug":"101512329097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्यु भोज और दहेज प्रथा को समाज से करें अलग : वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्यु भोज और दहेज प्रथा को समाज से करें अलग : वीरेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्र देव इंस्टीट्यूट में यादव महासभा की और से वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष और सभासद के साथ ही विभिन्न पदों पर आसीन लोगों को सम्मानित किया।
वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा समाज से दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा मृत्यु भोज जैसी प्रभा को भी समाज से अलग किया जाए। प्रतिभाशाली बच्चों को लेखन और भाषा सुधार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रथम गुरू बच्चों की मां होती है। यहीं से सभी बातें सीखते हैं। विशिष्ट एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा समाज को एकजुट होकर और युवाओं को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। अमीनगर सराय नगर पंचायत से निर्वाचित चेयरमैन मांगेराम यादव, सभासद नितिन यादव, राजेंद्र यादव, सीआरपीएफ में चयनित सहायक कमांडेंट शिवकुमार यादव, हाईस्कूल की मेधावी छात्र हरीश यादव, देव, रविता, विनीत, अंकिता, निकिता, गौरव, दीपिका, नेहा, मानसी, तनु, नेहा, अमृता, इंटर के लक्ष्य, दीपक, भारती, इंदु, आदित्य, मनीषा, पूजा, हिमांशु और गुडिया को सम्मानित किया। इस दौरान जगवीर सिंह, जितेंद्र, रामपाल, रेखा यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें सेवानिवृत्त जिला जज राजेंद्र यादव, मूलचंद यादव, सत्यवीर सिंह, हरिभगवान, संदीप यादव, गंगाशरण, राजेंद्र यादव, एसपी यादव, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।