{"_id":"5a21aa874f1c1b8b688b636d","slug":"101512155783-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में सोमपाल जीते, जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में सोमपाल जीते, जश्न का माहौल
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। टीकरी नगर पंचायत चेयरमैन पद लिए मुकाबला कड़ा रहा। निवर्तमान चेयरमैन राजबाला चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। रालोद नेता सोमपाल राठी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमपाल राठी को घर तक छुड़वाया।
बड़ौत स्थित कृषि उत्पादन मंडी में वोटों की गणना हुई तो सोमपाल राठी भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 2266 वोट मिले, जबकि उनके विपक्षी राजबाला चौधरी को 1679 वोट हासिल किए। इसके तीसरे नंबर पर रणवीर ने 1071 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी सूरज मल को 194 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं धीरज को 925 वोट मिले, हरिओम को 621, कुलवीर 456, उषा को 188, इकबाल सिंह को 50, सुमन को 29, अन्न उर्फ अंजू को 29, शीशपाल को 20, राजीव को 18, चरण सिंह को 14 और अरविंद उर्फ बबलू को एक मत पर ही मिला। सोमपाल राठी की जीत से कस्बे में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों ने इसका जश्न मनाया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमपाल राठी को घर तक छुड़वाया।
दोघट में पहली बार महिला को ताज, बबीता चेयरमैन
बागपत। दोघट नगर पंचायत पर बबीता और संगीता के बीच कांटे की टक्कर हुई। सभी राउंड में आगे-पीछे होते रहे, लेकिन अंत में संगीता ने बाजी मारी। जीत की सूचना मिलते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गांव नारेबाजी करते हुए लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। बबीता को 2980 वोट मिलते, वहीं उनकी प्रतिद्वंदी संगीता को 2195 वोट मिलीं, इस कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 1751 वोट लेकर उषा रानी एडवोकेट तीसरे स्थान पर रही। मंजू रानी ने भी 1351 वोट लेकर चुनाव को प्रभावित किया। पूर्व चेयरमैन की पत्नी सुधा चौधरी को मात्र 462 वोट मिले, जबकि राजेश को 107, श्रद्धा चौधरी को 73, राखी को 30, रेनू चौधरी को 26, कृष्णा को 17, बबीता को 12, मुकेश और अंजू को तीन-तीन वोट ही मिले। बबीता की जीत पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। समर्थकों के साथ प्रत्याशी के पति लोकेंद्र को कंधे पर बैठाकर जीत का जश्न मनाया।