{"_id":"5a1c694e4f1c1b3c3d8ba3c6","slug":"101511811406-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ डीआईओएस पीके मिश्रा ने किया। इसमें आकर्षक और मनमोहक मॉडल बनाए।
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि 45वीं जवाहर लाल नेहरू पर्यावरण प्रदर्शनी के तहत विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता हुई। उन्होंने बताया कि ‘स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहने’ विषय पर जूनियर वर्ग में मेघा राठी प्रथम, ‘संसाधन एवं खाद्य सुरक्षा क्रिया कारी’ में जैबा प्रथम, दीपक द्वितीय, अमित तृतीय रहा और सीनियर वर्ग में शिवानी प्रथम रही। ‘अपशिष्ट प्रबंधक और जलाशयों का संरक्षण’ विषय में कृष्णपाल, सीनियर वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, ‘परिवहन एवं संचार’ में सागर, सीनियर में शहनाज प्रथम, ‘डिजिटल एवं तकनीकि समाधान’ में जूनियर में राइना प्रथम, प्रियंका द्वितीय, काजल तृतीय, सीनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, नीशु द्वितीय और रेखा तृतीय रहे। ‘गणितीय प्रतिरुपण’ में दीपिका रानी प्रथम रही। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राएं 30 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा, अशोक बंधु, योगेश कुमार रहे। डॉ. ज्ञांती सिंह, इंदु, राजेश कुमारी, कविता, हेमलता, नम्रता मौजूद रहे।