{"_id":"59b9927b4f1c1bb5688b46aa","slug":"101505333883-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में छपरौली की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में छपरौली की टीम ने बड़ौत की टीम को हराया
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बुधवार को अंडर-14 वर्ग के लिए जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छपरौली की टीम ने बड़ौत की टीम को हराकर मैच अपने नाम किया।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी गौरव कुमार, कोच प्रतीक तोमर और गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़ौत और छपरौली ब्लाक के बीच खेला गया। इसमें छपरौली ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 35, निखिल ने 20, सचिन ने 17 रन बनाएं। बड़ौत की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार ने 3, दक्ष ने 2, शौर्य ने 2 विकेट लिए। जवाब में बड़ौत की टीम मात्र 130 रन ही बना पायी। इसमें अमन शर्मा ने 32, मयंक ने 22, शुसांत ने 21 रन बनाएं। छपरौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वाजिद ने 2, आरिस ने 2 और जतिन ने 2 विकेट लिए। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निखिल, सचिन, हर्ष, वाजिद, वंश, आरिस, शुसांत, जतिन, शौर्य, तुषार, दक्ष, अमन, आदित्य, शैलेंद्र, इंद्रपाल, शिवचरण, दिनेश, विपिन, अरुण मलिक शामिल रहे।