{"_id":"59b98dd54f1c1b1a688b4628","slug":"101505332693-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ल में 23 व 24 सितंबर को होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ल में 23 व 24 सितंबर को होगा कार्यक्रम
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में वीरेंद्र राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें 23 और 24 सितंबर को भड़ल में होने वाले समान विचार धारा के किसान संगठनों का दो दिवसीय किसान समस्या मंथन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया । इसमें वक्ताओं ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 सितंबर को भड़ल में ही गांव, क्षेत्र और जिले के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। कार्यक्रम किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में गांव और क्षेत्रवासियों के सहयोग से होगा। किसान कर्ज माफी में खामियां, युवा रोजगार गारंटी, किसानों की सुनिश्चित आय निर्धारित करने, उप्र में निजी नलकूपों के बिलों में हुई भारी वृद्धि, गन्ना व अन्य समस्याओं पर मंथन होगा। इसके बाद किसानों का एक संगठन तैयार कर समस्या को लेकर आंदोलन की रूप रेखा तैयार होगी। इसमें वीरेंद्र राणा, नरेंद्र राणा, मास्टर सुखवीर सिंह, सुधीर देशवाल, रामपाल, अनंग पाल, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन