फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जैन अनुयायियों ने उतम त्याग धर्म अंगीकार कर विशेष पूजा-अर्चना की

जैन अनुयायियों ने उतम त्याग धर्म अंगीकार कर विशेष पूजा-अर्चना की

Mon, 04 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
जैन अनुयायियों ने उतम त्याग धर्म अंगीकार कर विशेष पूजा-अर्चना की
उत्तम त्याग धर्म अंगीकार कर विशेष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन


बड़ौत। दशलक्षण पर्व के नौवें दिन जैन अनुयायियों ने उत्तम त्याग धर्म अंगीकार कर विश्ेाष पूजा-अर्चना की और मंदिरों में चल रहें विधानों व पूजाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
मुनि प्रभावना भूषण व अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन युवा मंच के तत्वावधान में चल रहे तेरहदीप महामंडल विधान में श्रद्धालुओं तथा विधान में इंद्र-इंद्राणियों द्वारा चंद्रप्रभु भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद नित्य नियम की पूजा, दशलक्षण धर्म की पूजा तथा सोलहकरण की पूजाएं विधानाचार्य पंडित अमरचंद जैन के निर्देशन में की गई। तेरहदीप महामंडल विधान में आठ पूजाएं की गई। छोटे जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी व शांतिनाथ का पूूजन व अभिषेक किया गया। दिगंबर जैन अतिथि भवन में अजितनाथ का अभिषेक व पूजन किया गया। सायंकाल बड़ा जैन मंदिर, छोटा जैन मंदिर अतिथि भवन में विशेष आरती उतारी गई। रात में जैन अतिथि भवन में आरती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण जैन, श्रीचंद जैन, अतुल जैन, सतीश जैन, पवन जैन, अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, सुशील जैन, श्रवण, प्रदीप, पंकज, रमेश आदि शामिल थे।
विज्ञापन

आत्म कल्याण में बाधक तत्वों का विसर्जन ही त्याग : अनुमान सागर
बड़ौत। जैन अतिथि भवन में धर्मसभा में अनुमान सागर महाराज ने कहा कि आत्म कल्याण में बाधक तत्वों का विसर्जन की त्याग है। जिन-जिन वाह्य कारणों से विकार उत्पन्न हो रहा है, उन सभी कारणों को छोड़ना ही त्याग है। संसार में जितना बांट दिया जाता है उतना ही अपना हो जाता है। जितना बटोर लिया जाता है। उतना पराया हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम त्याग धर्म अंगीकार किया
बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वाधान में विहर्ष सभागार में आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। पूजा में जिनेंद्र भगवान प्रतिमा के अभिषेक से हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य जयप्रकाश जैन व अतुल जैन को प्राप्त हुआ। नित्य नियम की पूजा में नवदेवता पूजन, सोलहकरण पूजन व दशलक्षण धर्म की पूजा की गई। ब्रह्मचारिणी रीता दीदी व नीरज भैय्या के निर्देशन में विधि-विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि जो प्राणी पांच सिद्धांतों का पालन करेगा उसका सदैव मंगल होगा। शाम को गुरु भक्ति के बाद श्यादवाद महिला संगठन के सौजन्य से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रमोद जैन, मदन लाल जैन, अशोक जैन, वरदान जैन, अनिल जैन, आदि का सहयोग रहा।
रंजना नैब ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समां बांधा
बड़ौत। युवा जैन मिलन वर्धमान के तत्वाधान में गांधी रोड स्थित ऋषभदेव सभागार में रंजना नैब के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता सुधीर मान, चित्र अनावरण मनोज जैन, दीप प्रज्ज्वलन जिनेंद्र जैन, स्वागताध्यक्ष हंस कुमार जैन रहे। शुभारंभ ण्मोकार महामंत्र की स्तुति के साथ किया गया। इसके बाद कमट द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के उपसर्ग की शानदार प्रस्तुति की गई। हास्य नाटिका पर बाल कलाकारों द्वारा भजनों पर बेहतरीन नृत्य किए गए। संचालन शुभम जैन ने किया। इस अवसर पर शशांक जैन, नितेश जैन, अंकित जैन, सजल जैन, अरिहंत जैन, ऋषभ जैन, अक्षय जैन, सम्यक, अनमोल जैन, प्रमोद जैन आदि का सहयोग रहा।

जंक फूड बिगाड़ रहा युवाओं का स्वास्थ्य : अरुण मुनि
बड़ौत। जैन स्थानक शहर में धर्मसभा में जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि आरोग्य रहने के लिए उत्तम स्वास्थ्य रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को आज के युवा वर्ग ने बदल कर रख दिया है। सूर्य उदय के बाद भी वे सोयेंगे तो स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही। आज पैसे को ही सारा मूल्य दे दिया गया है। आज स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं रही। उन्होंने कहा कि इस जंक फूड के कारण परिवार समाज, राष्ट्र और देश सब रुग्ण होते जा रहे है। मगर शरीर को ठीक रखना है तो जीने की कला सीखों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed