{"_id":"59a5c6664f1c1b5c738b45a3","slug":"101504036454-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंटी में नोडल अधिकारी ने जानी विकास कार्यो की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंटी में नोडल अधिकारी ने जानी विकास कार्यो की हकीकत
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जिला नामित नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा ने मंगलवार को गांव सौंटी का दौरा किया तो प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। दौरे के दौरान नोडल अधिकारी ने गांव मेें हुए विकास कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पेंशन नहीं मिलने सहित अन्य कई शिकायतों नोडल अधिकारी को गिनाई।
नोडल अधिकारी देवाशीष पांडा मंगलवार को सुबह करीबन नौ बजे साैंटी गांव में पहुंचे। इससे वहां पर पहले से मौजूद बीडीओ प्रेमचंद, विद्युत निगम डिवीजन प्रथम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह व वन रक्षक सुनील शर्मा सहित ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव मेें हड़कंप मच गया। दौरे के दौरान नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से विद्युत व्यवस्थाओं के बारे मेें पूछा कि कितने घंटे सप्लाई मिल रही है, ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद कितने दिन बाद रिपेयर हो रहे हैं और प्रश्न पूछे, तो ग्रामीणों ने उन्हें बताया सप्लाई व फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर सही और समय पर मिल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। सूचना पर पहुंची महिलाओं ने बताया काफी दिनों से उनकी वृद्धा , विकलांग और विधवा पेंशन बंद हैं। उन्हें पेंशन न मिलने पर दिक्कते हो रही है। इस पर नोडल अधिकारी ने बीडीओ प्रेमचन्द सहित अन्य विभागीय अफसरों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।