{"_id":"598374c54f1c1bdb6b8b47f4","slug":"101501787333-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढामुक्त सड़को के विरोध में पूर्व फौजी का दूसरें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढामुक्त सड़को के विरोध में पूर्व फौजी का दूसरें दिन भी धरना जारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई और पूर्व फौजी की वार्ता विफल
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर लौहड्डा गेट के पास गहरे गड्ढों से निजात दिलाने के लिए पूर्व फौजी व कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कश्यप का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। लोक निर्माण विभाग के जेई ने धरना स्थल पर पहुंचकर की बातचीत की, लेकिन वार्ता विफल रही। बृहस्पतिवार को भी सुभाष कश्यप का गड्ढा युक्त सड़क के किनारे अपनी मांगों से संबधित तख्ती पर लिखी समस्याओं को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़के ठीक कराने का ढोल पीट रहे हैं, वहीं बागपत जनपद की सड़कों का बुरा हाल है जबकि यहां की जनता ने उन्हें सांसद व दो-दो विधायक दिए हैं। उन्होंने कहा बड़ौत-बिनौली मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से परेशानी है। हाईवे पर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के जेई रत्न प्रताप धरने पर बैठे पूर्व फौजी सुभाष कश्यप से मिले और उन्होंने उनकी समस्या पूछी। जेई ने कहा सड़क के दोनों ओर नाला बनने के बाद ही समस्या से निजात मिल सकती है। इससे पहले कुछ नहीं हो सकता। इस पर पूर्व फौजी ने कहा जब तक सड़क ठीक नहीं होती वे धरना जारी रखेंगे।