{"_id":"596e67154f1c1b382f8b463b","slug":"101500407573-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरभाष केंद्र में शॉट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरभाष केंद्र में शॉट सर्किट से आग
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के दूरभाष केंद्र में अचानक एसी प्लांट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में हजारों रुपये के उपकरण फुंक गए।
शहर की माता कॉलोनी स्थित दूरभाष केंद्र में वातानुकूलन के लिए एसी प्लांट बनाया हुआ है। सोमवार साढ़े 11 बजे के करीब अचानक प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी एसडीओ को दी गई। धुएं को देखकर आस-पास से सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। कुछ देर बाद ही आग बुझाने वाली गाड़ी के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ देर के लिए सभी सुविधाएं बंद कर दी गई थी। आग की घटना से विभाग को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा। एसडीओ आरपी हूण ने बताया कि एसी प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। उपभोक्ताओं को दी जाने वाली किसी तरह की सेवा बाधित नहीं हुई है।