{"_id":"5967ca474f1c1bf0318b4761","slug":"101499974215-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, ब्लॉक कार्यालय से अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, ब्लॉक कार्यालय से अटैच
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करना और विकास कार्यों में अनियमितता बरतने पर तीन ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को महंगा पड़ गया। डीडीओ हुब लाल ने बताया तीन वीडीओ को निलंबित कर ब्लॉक कार्यालय में संबद्ध (अटैच) किया।
डीडीओ हुब लाल ने बताया छपरौली विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सतीश, बागपत के लोकपाल सिंह और पिलाना ब्लॉक के अरविंद कुमार को विकास कार्यों में रुचि न लेने, अनियमितता बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन न करने पर निलंबित किया। उन्होंने बताया पिलाना ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार पर ग्राम पंचायत में अनियमितता बरतने का आरोप है। बागपत ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर हटाना के ग्राम विकास अधिकारी लोकपाल सिंह के विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने और ग्रामीणों से अभद्रता करने की शिकायतें मिली। विकास इसके बाद उन्हें निलंबित किया। छपरौली ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों का चार्ज सतीश कुमार पर था, लेकिन वह उनका चार्ज नहीं ले रहा था, इस कारण वहां विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। इतना ही नहीं बिना बताए अवकाश पर चले जाता था। विकास कार्यों का धनराशि बैंक खातों में है। इस कारण निलंबन की कार्रवाई की। डीडीओ ने बताया तीनों को ब्लॉक कार्यालयों में अटैच किया। आदेश के बाद कार्यालय में नहीं पहुंच रहे हैं। इनके खिलाफ शासन को आगे की कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।