{"_id":"61101b038ebc3e769d17b5a1","slug":"1002-candidates-left-tgt-exam-baghpat-news-mrt5510500149","type":"story","status":"publish","title_hn":"1002 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी टीजीटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1002 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी टीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में रविवार को आठ केंद्रों पर दो पालियों में हुई टीजीटी परीक्षा में 1002 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में रविवार को सुबह की पाली में आठ और शाम की पाली में पांच केंद्रों पर टीजीटी की परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया। परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया गया। सुबह की पाली में पंजीकृत 3092 परीक्षार्थियों में 2355 परीक्षार्थियों ने परीक्षा और 735 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 1912 परीक्षार्थियों में से 265 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन रही।