फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   100-bed L-2 hospital started in Aryabhatta College

आर्यभट्ट कॉलेज में 100 बेड का एल-2 अस्पताल शुरू

Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
100-bed L-2 hospital started in Aryabhatta College
अमीनगर सराय। आर्यभट्ट कॉलेज डौला में रविवार को एल-2 अस्पताल शुरू कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था कराई गई है। डीएम राजकमल यादव ने कालेज का निरीक्षण कर 500 बेड की व्यवस्था कराने और कमरों में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संक्रमितों के इलाज के लिए पूर्व में सरुरपुर सीएचसी में 75 बेड एल-2 अस्पताल शुरू किया गया था, इसके अलावा खेकड़ा एल-2 अस्पताल में भी 25 बेड बढ़ाए गए थे। अब डौला गांव के आर्यभट्ट कॉलेज में 500 बेड का एल-2 अस्पताल खोलने की तैयारी शुरूहो गई है। रविवार को कालेज में 100 बेड का अस्पताल शुरू कर दिया गया है। डीएम राजकमल यादव ने रविवार को कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कालेज में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। एल-2 अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए बिजली, पानी की पूरी व्यवस्था करने के अलावा बेड की व्यवस्था कर 500 बेड का अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, पिलाना ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक गोपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed