फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 lakh saplings will be planted in the district today

जिले में आज लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 lakh saplings will be planted in the district today
बागपत कलक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी. आबकारी आय? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शासन के आदेश पर सोमवार को जिलेभर में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए वृक्षारोपण के जनपद नोडल अधिकारी व आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने अफसरों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष पौध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में पौधरोपण के संबंध में अफसरों के साथ बैठक करते हुए जनपद के नोडल अधिकारी व आबकारी आयुक्त ने कहा कि बागपत जनपद को 14.63 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। पौधरोपण से धरती हरी भरी रहती है। पौधरोपण अभियान सात जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर 10.45 लाख पौधे लगाए जाए और उनकी जियो टैगिंग भी की जाए। पौधरोपण को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल करने के निर्देश दिए। उधर डीएम ने अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार, डीएफओ हेमंत सेठ, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त ने किया नर्सरी का निरीक्षण
नोडल अधिकारी व आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए निवाड़ा वन ब्लॉक, ईदरीशपुर नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed