फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.60 lakh cusec water released from Hathnikund barrage

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 1.60 लाख क्यूसेक पानी

Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
1.60 lakh cusec water released from Hathnikund barrage
बागपत। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। हथिनीकुंड बैराज से बुधवार को यमुना में एक लाख 59 हजार 314 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे किनारों पर कटान की आशंका बढ़ गई है। जिसके चलते फसलें खराब हो सकती हैं। वहीं, जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पिछले एक सप्ताह से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार से लगातार हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष शर्मा का कहना है कि बुधवार को हथिनीकुंड बैराज से एक लाख 59 हजार 314 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। यह बृहस्पतिवार तक बागपत पहुंच जाएगा। जिले में अभी बाढ़ की आशंका नहीं है। बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में चौकियां बनाकर निगरानी कराई जा रही है। वहीं, जिला स्तर व विभागीय कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। विभाग के कर्मचारियों व ग्रामीणों को आपात स्थिति में कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यमुना किनारे बसे गांव
जिले में यमुना नदी कुर्डी, टांडा, फैजपुर निनाना, राजपुर खामपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सिसाना, बागपत बांगर, पाली, काठा, मवीकलां गांव से होकर गुजरती है। सिंचाई विभाग से यमुना किनारे बसे गांव के लोगों को आपात स्थिति में कंट्रोल रूम में सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed