फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.40 lakh looted

बंधक बनाकर 1.40 लाख लूटे

Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh looted
loot - फोटो : amar ujala
बागपत से मेरठ मैजिक में जा रहे दो रिटायर फौजी का दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सिंघावली अहीर गांव के पास से अपहरण किया। खेतों के रास्ते उनको गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में ले जाकर बंधक बनाकर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ितों ने सिंघावली अहीर थाने में  शिकायत की है।
विज्ञापन


 बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव नरसैड़ा निवासी दो रिटायर फौजी हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। दोनों कैश लेकर सोमवार को बागपत से मैजिक गाड़ी में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जैसे ही मैजिक सिंघावली अहीर गांव के पास स्थित शिव नरसरी के पास पहुंची, तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार लोगों ने गाड़ी को रुकवाया। बाइक सवारों ने रिटायर फौजी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा मैजिक से उतार लिया। इसके बाद उनको अपनी बाइक पर बैठकर चल दिए।

विज्ञापन

आरोपी बदमाश उनको दत्तनगर, मुकारी समेत अन्य गांवों से होते हुए गाजियाबाद के निवाड़ी गांव लेकर पहुंचे। वहां उनको खेत में बंधक बनाकर बदमाशों ने 1.40 लाख रुपये नगदी लूट ली। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित किसी तरह बंधक मुक्त होकर निवाड़ी थाना पहुंचे, लेकिन वहां की पुलिस ने घटना बागपत जनपद की बताकर उनको टरका दिया। मंगलवार को शाम के समय पीड़ितों ने सिंघावली अहीर थाना में पहुंचकर शिकायत की। थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा मामला उनके संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed