फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.27 lakh saplings planted in eight hours

आठ घंटे में रोपे 1.27 लाख पौधे

Tue, 12 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 12 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
1.27 lakh saplings planted in eight hours
बिनौली के खपराना गांव में पौधरोपण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले में एक लाख 27 हजार 500 पौधे रोेपे गए। जनपद में 29 साइटों पर पौधरोपण किया। आठ घंटे में लक्ष्य को हासिल किया। डीएम ने कई जगह का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 10 बजे पौधरोपण अभियान की शुरूआत हुई। डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया  डीएम हृदय शंकर तिवारी ने निवाड़ा वन ब्लॉक क्षेत्र में में पौधरोपण का शुभारंभ किया। यहां पर ऑडिटर और विटनेस से बात की। खपराना वन ब्लॉक और बरनावा वन ब्लॉक में कार्यक्रम का निरीक्षण किया। डीएफओ ने बताया बड़ौत, बागपत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में 29 साइटें बनाई । इन पर रविवार को ही अधिकतर सामान पहुंचा दिया  था।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे तक पौधरोपण पूरा किया। अभियान को पूरा करने के लिए 24 घंटे का लक्ष्य निर्धारित था, इसमें केवल आठ घंटे में ही पूरा किया। लोगों के बीच भी पौधरोपण को लेकर उत्साह रहा। एसडीएम दीपाली कौशिक, मनोज कुमार का सहयोग रहा। इसके अलावा रेंजर राजेश कुमार, ओम सिंह, सुंदर पाल, रविकांत चौधरी, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह का सहयोग रहा। कंट्रोल रूम प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया  किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां किया पौधरोपण
डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया  बागपत के निवाड़ा वन ब्लॉक में 2188 पौधे, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ के एरिया में 1563, शुगर मिल परिसर बागपत में 1250, पिलाना में 4998, मुकारी वन ब्लाक में 5500,  हरिया खेड़ा वन ब्लॉक में 4000, पूर्वी यमुना नहर पटरी पर 6600, मंडी परिसर खेकड़ा में 1250, सहवानपुर वन ब्लाक, क्षेत्रफल         में 14 हजार, एयर फोर्स स्टेशन चांदीनगर के क्षेत्रफल में 1250, खेकड़ा पूर्वी यमुना नहर क्षेत्र में 7700, खपराना वन ब्लाक क्षेत्र         में 1875, कनवाड़ा वन ब्लॉक क्षेत्र में 5500, रंछाड वन ब्लॉक  में 3300, बरनावा वन ब्लॉक       क्षेत्र में 14 हजार, तहसील बड़ौत के ब्लॉक बिनौली में 3300, बरनावा पीर क्षेत्र में एक हजार, झादा में दो हजार, पूर्वी यमुुना नहर मील क्षेत्र में 2200 समेत जिलेभर में पौधरोपण किया। 

कौन-कौन रहे तैनात?
डीएफओ ने बताया वृहद पौधरोपण अभियान में एसडीएम, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों के साथ ही प्रत्येक साइट पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए। पौधरोपण का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदारों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व खंड विकास अधिकारियों को सौंपा । 106 ऑडिटर, 106 विटनेस और 29 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट तैनात किए। 

मलकपुर गांव में किया पौधरोपण
मलकपुर गांव में अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर के पिता नरेश पाल सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। यहां खेतों और अन्य कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पौधे रोंपे। इसमें राजपाल सिंह, अतुल सिंह, कृष्णपाल सिंह, रणबीर सिंह, नरेश कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे। उधर, युवा शक्ति किसान क्लब ने भी पौधरोपण किया। इनमें सुभाष नैन, ओमपाल, देवेंद्र कुमार, संजय मौजूद रहे।

q शुगर मिल में पौधरोपण
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल में पौधरोपण किया। अविन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इनमें अंकित यादव, सुमित, अमित, अशोक, संदीप, जगदीप, सचिन, मिथुन, दीपक और टीटू मौजूद रहे।

q डौला गांव में गोष्ठी 
बागपत। पौधरोपण विषय पर ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था की सोमवार को डौला गांव में गोष्ठी हुई। इसमें संस्था सचिव कृष्णपाल सिंह ने जल संरक्षण और पौधरोपण  का संकल्प दिलाया। गांधी युवा बिरादरी नई दिल्ली के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा  पेड़ से लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होता, जीवन दायनी ऑक्सीजन मिलती है। खेकड़ा क्षेत्र में 25 हजार पौधे रोपे। 


q ओमवीर तोमर ने किया पौधरोपण ः बागपत। राज्य योजना आयोग के सदस्य ओमवीर तोमर ने चीनी मिल परिसर में पौधरोपण किया। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अभियान की सराहना की। तोमर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed