फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat: SSO was fixing the fault without taking shutdown, such an electric shock resulted in death

Baghpat: बिना शट डाउन लिए फाल्ट ठीक कर रहे थे एसएसओ, जोरदार करंट लगा और कुछ ही सेकेंड में मौत

Fri, 14 Mar 2025 12:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 14 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

सरूरपुरकलां गांव के रहने वाले पवन खट्टा प्रहलादपुर के बिजलीघर पर एसएसओ थे। रविदास मंदिर के पास बंदरों के लटकने से लाइट में फाल्ट हो गया। फाल्ट को ठीक करने में पवन की जान चली गई। 

विज्ञापन
Baghpat: SSO was fixing the fault without taking shutdown, such an electric shock resulted in death
पवन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खट्टा प्रहलादपुर गांव में बिजलीघर पर फाल्ट ठीक करते समय संविदाकर्मी एसएसओ पवन (58) निवासी सरूरपुरकलां की करंट लगने से मौत हो गई। इसका पता चलने पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

Baghpat: SSO was fixing the fault without taking shutdown, such an electric shock resulted in death
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सरूरपुरकलां गांव के रहने वाले पवन खट्टा प्रहलादपुर के बिजलीघर पर पांच साल से संविदाकर्मी एसएसओ पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे रविदास मंदिर के पास बंदरों के लटकने से बिजली लाइट में फाल्ट हो गया। इससे बिजलीघर के गांव के फीडर का फ्यूज उड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलने पर एसएसओ पवन ने बिजली लाइन कट किए बिना ही फाल्ट ठीक करना शुरू कर दिया। तभी करंट लगने से वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। 

 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। चांदीनगर पुलिस का कहना है कि एसएसओ की करंट लगने से मौत हो गई हैं, जिसमें जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed