{"_id":"5dbd8e398ebc3e939f4091b7","slug":"babatpur-airport-cisf-mockdrill","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, सीआईएसएफ जवानों की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, सीआईएसएफ जवानों की घेराबंदी
Sat, 02 Nov 2019 07:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 Nov 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
लावारिस बैग मिलने की सूचना पर जांच करता जवान।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को दोपहर में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर लावारिस बैग वाले क्षेत्र को तत्काल सुरक्षा जवान अपने घेरे में ले लिया। जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए सीआईएसएफ जवानों की तरफ से मॉकड्रिल किया जा रहा है।
बताते चलें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर में प्रस्थान गेट संख्या नंबर 2 के पास पोर्टिको क्षेत्र में एक लावारिस बैग दिखाई दिया। बैग मिलने के बाद वहां पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही सभी यूनिट अलर्ट हो गए।
जिसके बाद डाग स्क्वायड, बम डिस्पोजल यूनिट के साथ-साथ अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सब के जवानों की टीम मौके पर पहुंची तत्काल पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। उसके बाद कंट्रोल रूम से यह सूचना प्रसारित किया गया कि यह एक मॉकड्रिल है उसके बाद जवानों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान यात्रियों को भी रोक दिया गया था जिससे यात्री भी थोड़ा असहज महसूस किए।