{"_id":"5cccac4e7c680db2541ec217272db20d","slug":"ziarat-of-the-coffin-wept-ajadar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबूत की जियारत कर रो पड़े अजादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबूत की जियारत कर रो पड़े अजादार
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजुमन तनजीमे हुसैनी की तरफ से रविवार को कदीमी चेहल्लुम का जुलूस सरायमीर कस्बा स्थित इमाम चौक स्थित इमामबाड़ा से अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान कर्बला के शहीदों के ताबूतों की जियारत कर अजादार रो पड़े।
जुलूस में या हुसैन की दर्दभरी सदाएं बुलंद होती रहीं। जुलूस का आगाज मजलिस के बाद किया गया। इसके बाद अंजुमन नासिरूल अजा इलाहाबाद, असगरिया गाजीपुर, गुलशने अब्बास मित्तूपुर, इमामिया जलालपुर, मोहिब्बाने हुसैन समंदपुर, स्थानीय अंजुमन तनजीम हुसैनी ने कई स्थानों पर नौहा मातम पेश किया।
खरेवां मोड़ पर जुलूस पहुंचा तो वहां काफी भीड़ जुट गई इस दौरान या हुसैन की सदा से पूरा कस्बा गूंज उठा। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
कई स्थानों पर तकरीर आयोजित की गई। जिसमें मौलाना हसन रजा इमामे जुमा इलाहाबाद, मौलाना तकसीर आबदी बनारस, मौलाना कमाल अख्तर मुंबई, मौलाना मु. तकी नजफी ने मजलिस को खिताब किया।
आखिरी तकरीर करबला पर मौलाना हसन रजा साहब ने किया। जहां करबला में शहीद 72 ताबूत की शबीह निकाली गई।
इस दौरान सभी महिलाओं और पुरूषों की आंखे छलछला गई।
निजामत मु. हुसैन और शहर अरशी जौनपुरी ने किया। शिया कमेटी के अध्यक्ष कायम रजा ने सभी का आभार प्रकट किया। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस एंव पीएसी लगाई गई थी।