फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth was shot in land dispute

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth was shot in land dispute
अहरौला। पश्चिम पट्टी गांव में बुधवार की देर रात भूमि विवाद में मनबढ़ ने युवक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल दिनेश मौर्य (28) पुत्र कन्हैया का पड़ोसी से जमीनी विवाद चलता है। मामला अदालत में लंबित है। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। एक माह पूर्व भी मनबढ़ों ने दिनेश को पीटकर घायल कर दिया था। बुधवार की शाम करीब छह बजे दिनेश मौर्य अपने खेत में सब्जी को पानी दे रहा था तभी विपक्षी पहुंचा और दिनेश को लक्ष्य कर गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से दिनेश घायल हो गया। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दिनेश को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग अस्पताल में रहने की वजह से अभी तक थाने में तहरीर नहीं दे सके हैं। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed