{"_id":"5ee6fce18ebc3e42af3d325d","slug":"youth-shot-dead-in-azamgarh-dispute-of-mango-selling","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में आम बेचने के लिए चौकी रखने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में आम बेचने के लिए चौकी रखने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात
Mon, 15 Jun 2020 10:15 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक आबिद(फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आाजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर में सोमवार सुबह आठ बजे आम बेचने के लिए चौकी लगाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फोर्स के साथ सीओ सदर अकमल खां ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
निजामाबाद क्षेत्र के आबिद (18) पुत्र नूरुल हुदा निवासी खुदादादपुर और उसका पड़ोसी अनस (30) पुत्र तुफैल गांव के बाहर फरिहां सरायमीर मार्ग पर चौकी रखकर आम बेचते हैं। उन लोगों ने आम के बाग किराए पर ले रखे हैं। बताया गया कि रविवार शाम को चौकी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार सुबह 6.30 बजे दोनों इसी मामले को लेकर फिर से भिड़ गए।
आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों घर चले गए। घर पहुंचने पर दोनों पक्षों में फिर से विवाद होने लगा और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच अनस घर में गया और तमंचा लाकर आबिद को उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी। सीने में गोली लगने से आबिद वहीं गिर पड़ा और अनस फरार हो गया। परिजन आबिद को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता मस्कट में रहते हैं। तीन भाई और दो बहन हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अनस व उसके पिता तुफैल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तुफैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा भी बरामद हो गया है। फरार अनस की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।