फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth reached the village after becoming an IAS, then people gathered to welcome

आईएएस बन युवा पहुंचा गांव तो स्वागत में उमड़े लोग

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth reached the village after becoming an IAS, then people gathered to welcome
अहरौला। क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के सौरभ यादव पुत्र रामदेव यादव आईएएस बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। अपने माटी के लाल के स्वागत में युवाओं, बुजुर्गों का हुजूम उमड़ पङा। सभी ने फूल मालाओं से आईएएस सौरभ यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन

गहजी इंटर कालेज में भी सौरभ यादव का शिक्षकों ने स्वागत किया। सौरभ यादव ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव के लिए कुछ करना चाहते हैं। आने वाले समय में उन्होंने गरीब व निराश्रित बच्चों के लिए कुछ करने की इच्छा व्यक्त की। सौरभ यादव का प्रशिक्षण एक दिसंबर से मसूरी में शुरू होगा। सौरभ के पिता इस समय एयरफोर्स से डीएलडब्ल्यू में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बड़ा लड़का शुभम जो इंजीनियर है और दूसरा छोटा सौरभ जो आईएस बना है दोनों को हमेशा संस्कार, शिक्षा देने का काम किया। आज वह हमारे लिए फलीभूत हो रहा है। इस मौके पर रघुपति यादव, विक्रमजीत, किशोर यादव, सिजोर, जितेंद्रनाथ मिश्रा, राजनाथ सिंह, पारसनाथ यादव, विनोद यादव, संजय यादव, दुखछोर यादव, सुरेंद्र यादव, बृजबाल, कृष्ण कुमार यादव, हरिहर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed