Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Keeping the age of the sweets locked in freshness

Azamgarh News: मिठाई की उम्र छिपाकर ताजगी पर लगा रहे ताला

Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Keeping the age of the sweets locked in freshness
अतरौलिया में एक दुकान पर बिना यूज बाई डेट से रखी मिठाइयां
त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट और बासी मिठाई की बिक्री का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्राहकों को शुद्ध और ताजी मिठाई उपलब्ध कराने के लिए शासन ने 15 अक्तूबर से खुली मिठाइयों पर ''यूज बाई डेट'' (अंतिम उपभोग तिथि) लिखना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले में मिठाई दुकानदार इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई भी सिर्फ नमूने लेने तक सीमित नजर आ रही है।
शहर के सिधारी, सिविल लाइन, रोडवेज और रैदोपुर स्थित मिठाई की दुकानों की पड़ताल की गई तो काउंटर के अंदर रखी ट्रे पर उपभोग की तिथि अंकित नहीं मिली। ग्राहक आ रहे थे और दुकानदार उन्हें तौलकर मिठाई दे रहे थे।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की मिठाई की दुकानों पर भी मिठाइयों की ट्रे पर अंतिम उपभोग तिथि अंकित नहीं की जा रही है। नए नियम के तहत दुकानदारों को प्रदर्शित और भंडारित खुली मिठाइयों की ट्रे या कंटेनर पर उनके उपयोग की अंतिम तिथि लिखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाइयों की प्रकृति के अनुसार उनकी उपभोग अवधि एक दिन से लेकर एक माह तक हो सकती है। पैकेट बंद मिठाइयों पर पहले से ही एक्सपायरी डेट लिखने का प्रावधान है, लेकिन अब खुली मिठाइयों को भी इसके दायरे में लाया गया है। इसके बावजूद दुकानों पर नियम की अनदेखी हो रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई भी नमूने लेने तक सीमित नजर आ रही है।
बरदह: बाजार में करीब आधा दर्जन बड़ी मिठाई की दुकानें हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 25 से 30 किलो मिठाइयों की खपत होती है। जब पड़ताल की गई तो किसी भी मिठाई की ट्रे पर उपभोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं मिली।
महराजगंज: कस्बे में करीब एक दर्जन मिठाई की दुकानें हैं, लेकिन किसी भी जगह ट्रे पर यूज बाई डेट नहीं लिखी थी।
00
नियमों का नहीं हो रहा पालन
अतरौलिया। खुली मिठाइयों की ट्रे के सामने यूज बाई डेट (अंतिम उपभोग तिथि) लिखना अनिवार्य है, लेकिन अतरौलिया क्षेत्र में इस नियम का पालन नहीं हो रहा है। रोजाना करीब एक क्विंटल मिठाई की खपत हो जाती है। जब दुकानों की पड़ताल की गई तो प्रमुख दुकानों पर उपभोग तिथि अंकित नहीं मिली। ऐसे में ग्राहक यह तय नहीं कर पा रहे कि मिठाई कितनी ताजी है और उसका सेवन कब तक सुरक्षित है। नियमों की अनदेखी से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। संवाद
00
मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी का पता लगाना मुश्किल होता है। ट्रे पर तारीख लिखी हो तो ग्राहक को खरीदारी में आसानी होगी। खाद्य विभाग को इसकी नियमित निगरानी करनी चाहिए। -देवानंद गिरी

00
दुकानदारों को मिठाई बनाने और बेचने की तारीख स्पष्ट रूप से लिखनी चाहिए। इससे बासी मिठाई बेचने पर रोक लगेगी। लोगों को अच्छी मिठाई मिल सकेगी। -सूरज जायसवाल
00
बच्चों और परिवार के लिए मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की चिंता रहती है। नियम लागू होने के बाद भी दुकानदारों द्वारा ट्रे पर तारीख नहीं लिखी जा रही है। -रविंद्र कुमार
00
त्योहारों पर मिठाई की खूब खरीदारी होती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग को दुकानों की नियमित जांच कर नियम का पालन कराना चाहिए। पालन न करने वाले पर जुर्माना लगाना चाहिए। -अबू आसिम

00 वर्जन
15 अक्तूबर से यह नियम लागू है। कुछ दुकानदार उपभोग की अंतिम तिथि भी अंकित कर रहे हैं। इधर दशहरा, दीपावली और डालाछठ जैसे त्योहार थे। अब मिठाई की दुकानों की जांच की जाएगी। पहले उनको खुली मिठाइयों की ट्रे पर यूज बाई डेट अंकित करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद जो दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा, उसे नोटिस जारी किया जाएगा। -सुशील कुमार मिश्रा, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed