Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17% of the women in the district suffer from anemia.

Azamgarh News: जिले की 17 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित

Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
17% of the women in the district suffer from anemia.
जनपद में करीब 17 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इनमें से सात फीसदी की हालत गंभीर श्रेणी में है। इन पीड़ित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की जांच कर उपचार शुरू किया जाएगा। जिले में 1.40 लाख गर्भवती महिलाओं और तीन लाख किशोरियों की जांच का लक्ष्य है। अब तक दो लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

एनीमिया से शारीरिक विकास में बाधा आती है। यह श्रोणि संक्रमण (पीआईडी) का रूप लेकर बांझपन का कारण बन सकता है। इसके साथ ही सर्वाइकल कैंसर के संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। 11 से 16 साल की किशोरियां और गर्भवती महिलाएं पीआईडी के कारण अधिक प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

जनपद में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक माह करीब 12 हजार लोगों की जांच की जा रही है। जांच का कार्य पूरा होने के बाद इनका इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
एनीमिया के लक्षण और उपचार
डिप्टी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि हीमोग्लोबिन 11 से कम होने पर आयरन की दवा दी जाती है। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को तीन श्रेणियों में चिह्नित किया गया है। हीमोग्लोबिन सात ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होने पर गंभीर श्रेणी में रखा गया है। इनका नियमित उपचार किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आयरन का इंजेक्शन भी दिया जाएगा। सात से दस ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन होने पर मध्यम एनीमिया में चिह्नित किया जा रहा है। 10 से 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्लोबिन होने पर हल्के एनीमिया के रूप में चिह्नित कर खानपान सुधार की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरियां स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच करा सकती हैं। अभिभावक भी किशोरियों की एनीमिया से संबंधित जांच करा सकते हैं। सहायक नर्स मिडवाइफ और मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता गांवों में जांच कर रही हैं। किशोरियों को विद्यालयों में जागरूक कर आयरन की दवा दी जाती है।

000 वर्जन
जनपद में एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं और किशोरियों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में करीब 17 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। जांच पूरी होने के बाद इनका उपचार किया जाएगा। -डॉ. उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed