फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth killed in land dispute and his wife injured in azamgarh tension in village

Azamgarh: भूमि विवाद में युवक की हत्या, बीचबचाव में आई पत्नी भी घायल, गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Mon, 14 Aug 2023 04:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 04:34 PM IST
सार

आजमगढ़ के सहरिया गांव में सोमवार सुबह भूमि विवाद को लेकर युवक की फावड़े से मार कर हत्या कर दी गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति है। गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
Youth killed in land dispute and his wife injured in azamgarh tension in village
आजमगढ़ जिले के सहरिया गांव का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के सहरिया गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें युवक की फावड़े से मार कर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में आई युवक की पत्नी भी घायल हुई है। दो पक्षों के बीच मामला होने से गांव में तनाव की स्थिति  है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की गांव में तैनाती करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी अबू जैद (48) के घर के पीछे आबादी की जमीन है। जिसे अबू जैद के साथ ही उसके पड़ोसी लालता यादव भी अपना बताते है। पूर्व में भी उक्त जमीन को लेकर लालता व अबूजैद के पिता स्व. इस्लाम के  बीच भी मारपीट हो चुकी है। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे अबू जैद इसी विवादित जमीन पर झाड़-झंखाड़ की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अंसारी परिवार की बढ़ीं मुश्किलें: मुख्तार की पत्नी और बेटे समेत छह पर FIR, पीड़ित ने 11 साल बाद की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बच्चों का पिता था अबू जैद

इसी दौरान लालता वहां पहुंचा और उसने विरोध किया। कहा कि यह जमीन मेरी है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और लालता व उसके पक्ष के लोगों ने फावड़ा व लाठी डंडा लेकर अबू जैद पर हमला बोल दिया। अबू जैद लहुलुहान हो गया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी सालेहा परवीन पर भी हमलवारों ने हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई।

अबू जैद को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान अबू जैद ने दम तोड़ दिया। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अबू जैद दो पुत्र व पांच पुत्रियों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed