{"_id":"5f0460f48ebc3e433c613ac0","slug":"youth-injured-in-assault-dies-azamgarh-news-vns534384571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में सोमवार को पैमाइश के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाराणसी से शव आने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औरंगाबाद गांव में चकरोड व भीटे की जमीन पर अवैध कब्जा हुआ था। सोमवार को उक्त भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। पैमाइश के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हुए थे। जिसमें एक पक्ष से प्रधान संजय सिंह, सुनील सिंह, संतोष, हरिसहाय, शिवसहाय, राहुल, राजकुमार, रणजीत तथा दूसरे पक्ष से अखिलेश, राजकुमार, दिनेश, सतीश, विकास, नवीन, राजीव, संजय, सुनील, हरेंद्र व रविंद्र शामिल थे। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया जहां हरिसहाय वे शिव सहाय की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को वाराणसी ले जाकर भर्ती कराये जहां इलाज के दौरान देर रात 35 वर्षीय हरिसहाय पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वाराणसी से शव घर आते ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ धर्मेंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।