फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth icon Jiya Rai made people aware

यूथ आइकान जिया राय ने लोगों को किया जागरूक

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth icon Jiya Rai made people aware
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के दौरान हाथों पर लगी - फोटो : AZAMGARH
विधान सभा में मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जनपद आजमगढ़ के लिए बनाई गयी यूथ आइकान पैरालंपियन जिया राय (तैराक) ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत डीएम अमृत त्रिपाठी ने पैरा ओलंपियन जिया राय (तैराक) के हाथों में मेंहदी लगाकर किया। डीएम ने बताया कि जिया राय ने अपनी मेहनत से एक कीर्तिमान स्थापित किया है, उसी के माध्यम से जिया राय प्रेरणा दे रही हैं कि सभी मतदाता 07 मार्च को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर शत प्रतिशत मतदान करें। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में एक महीने से चुनाव की मेंहदी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक बहुत बड़ी चुनाव की मेंहदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके माध्यम से संदेश देना है कि गांव गांव में हर घर में हर व्यक्ति व मतदाता 07 मार्च को मतदान अवश्य करे और जिया राय ने जिस तरह से विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित किया है, उसी प्रकार जनपद का हर व्यक्ति अपना एक वोट डालकर आजमगढ़ जनपद को पूरे प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत में नंबर एक पर लाए। इसी के साथ ही पैरा ओलंपियन जिया राय के माता-पिता ने भी उपस्थित लोगों से मतदान दिवस 07 मार्च को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed