फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth had left the house after quarreling with his wife in an inebriated condition

आजमगढ़ में युवक का शव मिलने से सनसनी : नशे में पत्नी से झगड़ा कर घर से निकला था युवक, घर में मचा कोहराम

Tue, 18 Feb 2025 09:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

बौरमपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दक्षिणी हिस्से में युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करके घर से निकला था।

विज्ञापन
youth had left the house after quarreling with his wife in an inebriated condition
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के बौरमपुर गांव निवासी विक्की यादव (32) का गांव के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


विक्की पेशे से ट्रक ड्राइवर था और अभी दस दिन पहले ही कोलकाता से लौटा था। वह सोमवार की रात नशे में धुत होकर बाजार से घर लौटा था। पत्नी सरोज जो पति की आदतों से परेशान थी, पति को नशे की हालत में मिलने पर भला बुरा कहने लगी। इससे नाराज होकर विक्की घर से चला गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने विक्की को गांव के दक्षिणी हिस्से में मृत अवस्था में देख इसकी सूचना पिता मनिराम के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। आनन-फानन में घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की इकलौती संतान था। इसके पास दो पुत्र और एक पुत्री है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed