फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   youth first brutally beaten then trampled by vehicle in azamgarh family protest with deadbody

चुनावी रंजिश: पहले पीटा फिर वाहन से रौंद कर एक को मार डाला, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

Mon, 31 May 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 08:21 PM IST
सार

आजमगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की शाम गांव के दो युवकों की आधा दर्जन मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी। देर रात दोनों बाजार से वापस लौट रहे थे तो मनबढ़ों ने पिकअप से दोनों को रौंद दिया था। घटना में एक की मौत हो गई थी।  घटना के अगले दिन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने चक्का जाम किया। 

विज्ञापन
youth first brutally beaten then trampled by vehicle in azamgarh family protest with deadbody
शव पहुंचते ही परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों की पहले दबंगों ने पिटाई की और फिर देर रात उन्हें पिकअप से रौंद डाला। घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने टीकापुर मोड़ पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने में जुटे हुए थे। चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की शाम गांव के दो युवकों दीपक निषाद और  अर्जुन निषाद की आधा दर्जन मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


देर रात दोनों बाजार से वापस लौट रहे थे तो मनबढ़ों ने पिकअप से दोनों को रौंद दिया। मनबढ़ों द्वारा अंजाम दिए गए इस घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद रात में ही परिजनों ने टीकापुर मोड़ पर शव को रख धरना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात पुलिस उन्हें समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस दौरान परिजनों ने दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। सोमवार की शाम तक पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी। इस बात से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित थे।

सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और परिजनों ने फिर से टीकापुर मोड़ पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया।  सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शाम सात बजे तक चक्काजाम जारी था  और अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed