फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after operation, allegation of negligence

Azamgarh News: आपरेशन के बाद युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 12 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after operation, allegation of negligence
शहर के लछिरामपुर-जुनेदगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पथरी का इलाज कराने आए युवक की आपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी भोला चौरसिया (38) को पथरी की शिकायत थी। वह लछिरामपुर-जुनेदगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर अपना इलाज करा रहा था। 20 मार्च को अस्पताल पर उसका आपरेशन हुआ था। इसके बाद हुई जांच में आठ एमएम की पथरी मौजूद मिली। आपरेशन के बाद भी पथरी मौजूद होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस बीच सोमवार की देर रात भोला की उक्त अस्पताल में ही मौत हो गई। परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो उठे और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed