फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after leaving home to buy mobile

Azamgarh News: मोबाइल खरीदने के लिए घर से निकले युवक की मौत

Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after leaving home to buy mobile
बलरामपुर। ओएलएक्स से मोबाइल खरीदने के लिए घर से 40 हजार रुपये लेकर निकले युवक की कंधरापुर थाना क्षेत्र के अनवरगंज बाजार में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कंधरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक वाराणसी जनपद का निवासी था।
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोसी रसूलगंढ गांव निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा (24) रविवार की दोपहर करीब दो बजे वाराणसी से ओएलएक्स पर मोबाइल लेने के लिए 40 हजार रुपये लेकर आजमगढ़ आया था। सोमवार की सुबह लोगों ने उसके टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर परिजनों को सूचना दी कि रात दो बजे किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि भाई प्रियांशु रविवार को मोबाइल लेने के लिए घर से 40 हजार रुपये लेकर निकला था। उसने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में राेहित ने कंधरापुर थाने में तहरीर दी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन



सांड़ से टकराई बाइक, फोटोग्राफर की मौत
अहरौला। मांगलिक कार्य से सोमवार घर वापस आ रहे फोटोग्राफर की बाइक सांड़ से टकरा गई। फोटोग्राफर की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव के पास सुबह पांच बजे यह घटना हुई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौला थाना के उदैना गांव निवासी अजय अग्रहरि (30) चांदनी चौक पर स्टूडियो चलाते थे। वह मांगलिक कार्यों में फोटोग्राफी और वीडियाेग्राफी करते हैं। रविवार को वह एक कार्यक्रम में माहुल गए हुए थे। सोमवार की सुबह काम निपटा कर वह अपने सहयोगी बलेंदर राम (25) निवासी दनियालपुर के साथ घर लौट रहे थे। गनवारा गांव के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। इस कारण बाइक सांड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चल रहे अजय अग्रहरि की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी बलेंदर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था ।

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा रोड यूनियन बैंक के पास महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाजार से पैदल घर जा रही थी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकदंगी गांव निवासी राजपति देवी (60) पत्नी स्व. रघुनाथ यादव सोमवार को करीब तीन बजे पैदल बाजार से घर जा रही थी। कोयलसा बाजार यूनियन बैंक के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला को कोई पुत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed